फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: ऊना में 14 बच्चों की तबीयत खराब, जेएनवी पेखुबेला में चल रहे एनसीसी शिविर के दौरान हुई घटना

Mon, 09 Jun 2025 07:28 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।

सार

जिला ऊना के जवाहर नवोदय विद्यालय पेखुबेला में चल रहे एनसीसी शिविर के दौरान 14 छात्रा कैडेट्स की अचानक तबीयत बिगड़ गई। कुछ बेहोश भी हो गईं। वहीं, चिकित्सकों ने बताया कि भीषण गर्मी से पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) के चलते छात्राएं बेहोश हुई हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
शिविर में तबीयत बिगड़ने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल के बाहर पार्क में बैठे युवा कैडेट्स। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऊना जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय पेखुबेला में चल रहे एनसीसी शिविर के दौरान 14 छात्रा कैडेट्स की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इस दौरान कुछ कैडेट्स बेहोश हो गईं। सभी को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के बाद इनके स्वास्थ्य में सुधार है। शिविर में प्रदेशभर के विभिन्न स्कूलों और महाविद्यालयों से 500 के करीब कैडेट्स भाग ले रही हैं।

विज्ञापन


चिकित्सकों ने बताया कि भीषण गर्मी से पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) के चलते छात्राएं बेहोश हुई हैं। शिविर के सातवें दिन सोमवार सुबह जैसे ही कैडेट्स ने दौड़ लगानी शुरू की। इनकी तबीयत खराब होने लगी। कुछ कैडेट्स को चक्कर आने लगा और उल्टियां भी हुईं। छात्राओं की सेहत बिगड़ते देख उन्हें आनन-फानन में क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया।

हालत में सुधार होने के बाद अधिकतर कैडेट्स को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। एक कैडेट का अभी उपचार अस्पताल में चल रहा है। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास चौहान का कहना है कि शिविर में गर्मी के चलते छात्राओं में पानी की कमी हो गई। उन्होंने स्वच्छ पानी पीने और संतुलित आहार का सेवन करने की सलाह दी है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय अस्पताल में सोमवार को 14 एनसीसी कैडेट्स को उपचार के लिए पहुंचाया गया। पानी की कमी से छात्राओं की तबीयत बिगड़ी है। सभी की हालत में सुधार है। अधिकतर कैडेट को सेहत में सुधार के बाद छुट्टी दे दी गई है।- डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें