फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- झूठी गारंटियां देने वाले किस मुंह से चलाएंगे वोट चोरी अभियान

Wed, 01 Oct 2025 08:08 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अपनी ही दी हुई गारंटियों से सड़क से लेकर सदन तक में मुकर जाने वाले नेता हिमाचल के लोगों से कैसे नजर मिलाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम जयराम ठाकुर (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 10 झूठी गारंटियों के नाम पर जनादेश हथियाने वाले वाले कांग्रेस के नेता और सुक्खू सरकार के मंत्री वोट चोरी का अभियान चला रहे हैं। हैरानी है कि यह नेता किस मुंह से इस तरीके का अभियान चला सकते हैं। अपनी ही दी हुई गारंटियों से सड़क से लेकर सदन तक में मुकर जाने वाले नेता हिमाचल के लोगों से कैसे नजर मिलाएंगे।

विज्ञापन


जयराम ठाकुर ने कहा कि लोग 10 गारंटियों का हिसाब मांग रहे हैं। इसका कोई जवाब न तो प्रदेश के मुख्यमंत्री के पास है और न ही मंत्रियों, विधायकों के पास। जिस पार्टी ने पहली कैबिनेट में ही एक लाख सरकारी नौकरी की गारंटी देकर हिमाचल की सत्ता हथियाई हो और सत्ता में आने के बाद डेढ़ लाख से ज्यादा पद एक साथ समाप्त कर दिए हों, वह जनता के बीच कैसे जाएगी और उनका सामना कैसे करेगी।

उन्होंने कहा कि आपदा की वजह से जिन लोगों ने अपने घर, बगीचे, पशुशालाएं, दुकानें खोई हैं उन्हें कोई राहत नहीं मिल पाई है। बहुत सारे लोगों को फौरी राहत भी नहीं मिल पाई है। दूरदराज की सड़कें तो दूर मुख्य मार्ग भी बहाल नहीं हो पाए हैं। लोगों की सब्जियां, सेब, अन्य उत्पाद खेतों में सड़ गए। सरकार की तरफ से उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। सरकार के मंत्री और विधायक इसलिए भी लोगों के पास नहीं जा रहे हैं, क्योंकि उनके हाथ में कोई ताकत मुख्यमंत्री ने छोड़ी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें