अब पर्यटन निगम ने मंगलवार को रेस्तरां प्रबंधक को खुद आयुक्त भूपेंद्र अत्री से इस बारे में बात करने को कहा है। नगर निगम की ओर से बीते साल 25 दिसंबर से ऐतिहासिक रिज मैदान पर विंटर कार्निवल का आयोजन किया था। यह कार्निवल दस दिन तक चला था। स्टार नाइट के दौरान वीआईपी सीटों पर बैठने वाले मेयर, पार्षद और अन्य वीआईपी के लिए चाय-स्नैक्स की व्यवस्था रिज स्थित पर्यटन निगम के आशियाना रेस्तरां से की गई थी।
रेस्तरां से रोजाना शाम को डिमांड पर चाय, कॉफी, पकौड़े के साथ अन्य स्नैक्स वीआईपी के लिए परोसे गए। पर्यटन निगम के अनुसार इसका बिल करीब 4.30 लाख रुपये बना है। नगर निगम ने विंटर कॉर्निवाल के दौरान हुए अन्य खर्च तो चुकता कर दिए लेकिन खाने पीने का बिल नहीं भरा। अब पर्यटन निगम ने नगर निगम को इसका बिल भेजा है। इसके अलावा पर्यटन निगम ने रेस्तरां प्रबंधक को खुद आयुक्त से मिलकर इस बिल को चुकाने के लिए बात करने को कहा है।