फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान प्रतिशतता बढ़ाने में विद्यालय अहम : शशिपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों और सगे संबंधियों को जागरूक कर सकते हैं विद्यार्थी
विज्ञापन

डाइट में आपदा प्रबंधन और मतदाता जागरूकता पर कार्यशाला आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। लोकतंत्र में जनता की भागीदारी बढ़ाने और मतदान के प्रति उत्साह पैदा करने में विद्यालयों की भूमिका महत्वपूर्ण है। शिक्षक और विद्यार्थियों की मदद से लोगों को मतदान के प्रति बेहतर तौर पर जागरूक किया जा सकता है। विद्यार्थी स्वयं जागरूक होकर अपने परिजनों और संगे संबंधियों को मतदान के लिए प्रेरित कर सकते हैं।
यह बात सहायक आयुक्त शशिपाल नेगी ने रविवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कुल्लू (डाइट) में कही। डाइट में विद्यालय सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें उपमंडल कुल्लू और मनाली के सरकारी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को विद्यालय सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदान की गई। इसके अलावा आपदा प्रबंधन और मतदान जागरूकता पर भी उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक आयुक्त शशिपाल नेगी ने कहा कि आपदा से पहले की तैयारी और प्रशिक्षण ही आपदा के समय जानमाल के नुकसान को कम कर सकता है। स्वीप कुल्लू के नोडल अधिकारी रमन जैन ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम विद्यालय में करवाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश के निर्देशानुसार 18 मई को चुनावी साक्षरता क्लब के माध्यम से रैली निकालकर मतदान प्रतिशतता बढ़ाने के लिए संदेश दिया जाएगा। इस दौरान डाइट प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें