फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामशिला में चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। कोरोना की बंदिशें हटते ही जिला कुल्लू में नशा माफिया भी काफी सक्रिय हो गया है। पुलिस ने जिला मुख्यालय के साथ लगते रामशिला में छह ग्राम चिट्टे के एक युवक को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान युवक के पास यह चिट्टा मिला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार सदर पुलिस थाना कुल्लू की एक टीम ने रविवार रात रामशिला में नाका लगाया हुआ था। इस दौरान पुलिस ने सामने से एक युवक को आते हुए देखा। पुलिस को देखकर वह घबरा गया। पुलिस ने जब युवक से पूछताछ की तो टालमटोल करने लगा। तलाशी के दौरान आरोपी रिंकू (35) निवासी गांव जटेहड़ बिहाल, डाकघर कटराईं, जिला कुल्लू के कब्जे से छह ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। आरोपी से कड़ी पूछताछ चल रही है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें