फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजौरा में चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। पुलिस ने बजौरा में एक युवक को छह ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है। आरोपी के पास तलाशी के दौरान चिट्टा मिला। आरोपी वोल्वो बस में कुल्लू की तरफ आ रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वीरवार को पुलिस टीम ने बजौरा चेक पोस्ट के पास शुक्रवार को नाकाबंदी की थी। इस दौरान सुबह सवा नौ बजे एक वोल्वो बस मंडी से कुल्लू की ओर आई। इसे पुलिस ने तलाशी के लिए रोका। तलाशी के दौरान बस की सीट नंबर 51 में बैठे युवक से छह ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने कहा कि आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार निवासी काइस जिला कुल्लू के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कहा कि वह चिट्टा कहां से लाया और कुल्लू में उसके साथ इस कारोबार में और कौन-कौन शामिल है। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें