फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मड्ग्रां में योर उत्सव का आगाज

Sat, 08 Mar 2025 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
लाहौल के मड्ग्रां में योर उत्सव के रस्मों की अदायगी के लिए बर्फ का विशाल शिवलिंग बनाते ग्रामीण।
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल के मड्ग्रां में शनिवार से चार दिवसीय योर उत्सव का आगाज वीर देवता, काली मां, मृकुला भवानी मां, बुहारी देवता और नाग देवता की पूजा-अर्चना के साथ शुरू हो गया है।
विज्ञापन

उत्सव में रविवार और सोमवार को रस्मों की अदायगी होगी, जो सबके आकर्षण का केंद्र रहेगी। ग्रामीण बताते हैं कि इस दौरान मुखौटा नृत्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। ग्रामीण बर्फ के शिवलिंग के चारों ओर वाद्य यंत्रों की धुन पर थिरकते हुए परिक्रमा करेंगे। इसके साथ ही ईष्ट देवी-देवताओं सहित पितरों का नाम पुकार कर उन्हें जूब (यौरा) भी समर्पित करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें