फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भाषण में योगिता, नारा लेखन में मीनाक्षी रही प्रथम

विज्ञापन
कुल्लू। सैंज स्कूल की एनएसएस यूनिट के स्वयं सेवी एड्स पर जागरूकता रैली निकालते हुए।-संवाद - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू/सैंज/नग्गर। जिले में विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग समेत समाजसेवी संगठनों ने लोगों को एड्स से बचाव के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

सैंज महाविद्यालय में भाषण और नारा लेखन प्रतियोगिताएं करवाई र्गईं। भाषण प्रतियोगिता में योगिता, चंद्रा और सपना क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। नारा लेखन में मीनाक्षी पहले, टारना दूसरे तथा योगिता ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में सैंज अस्पताल से डॉ. वरुण विशेष रूप से उपस्थित रहे।
वहीं राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैंज में विभिन्न कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को एड्स संक्रमण के प्रति जागरूक किया गया। विद्यालय में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में गोपाल कृष्ण प्रथम, चारु द्वितीय स्थान पर रही। नारा लेखन में यमुना ठाकुर, अंजली तथा चित्रकला में मंजू शेरपा और प्रिया ने क्रमश: पहला और दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

कुल्लू महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों ने एड्स दिवस मनाया। स्वयंसेवियों ने भाषण के जरिए एड्स संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास किया। स्वयंसेवी अमित नेगी, रविंद्र राणा ने एचआईवी की रोकथाम के बारे में जागरूक किया। एनएसएस कुल्लू के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुमित ठाकुर ने कहा कि कुल्लू कॉलेज की एनएसएस यूनिट के स्वयंसेवियों ने एचआईवी एड्स पर विचार प्रकट किए।
द हंस फाउंडेशन की ओर से गाहर पंचायत के फाडमेह और गाहर में लोगों को एड्स की बीमारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। डॉ. अशमिता ने कहा कि एड्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को खत्म कर देता है। नेहरू युवा केंद्र कुल्लू के तत्वावधान में शिव युवा मंडल ने विश्व एड्स दिवस पर दीवार लेखन और पेंटिंग के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया।
इस दौरान युवा मंडल प्रधान आयुष, मोहित, लोकेश,अभिषेक उपस्थित रहे। इसके अलावा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नग्गर में विश्व एड्स दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय के छात्र और छात्राओं ने एक लघु नाटिका से एड्स जैसी गंभीर वैश्विक समस्या को उजागर किया। विद्यार्थी अंजना, सृजन और शबनम ने एड्स और उसके बचाव के संबंध में अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें