बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार में धनतेरस पर नौवां आयुर्वेद दिवस मनाया गया। बाल विकास परियोजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में आयुष विशेषज्ञों की ओर से आयुर्वेद पोषण कक्षाएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन
इसमें महिलाओं को आयुर्वेदिक आहार सिद्धांतों से अवगत करवाया गया। महिलाओं और बच्चों को योगाभ्यास के अलावा दैनिक आहार छह स्वादों (मीठा, खट्टा, नमकीन, कड़वा, तीखा और कसैला) के संतुलन के महत्व पर विस्तार से समझाया। आंगनबाड़ी केंद्र-5 की कार्यकर्ता शशि किरण ने कहा कि बाल विकास परियोजना अधिकारी चंपा शर्मा के निर्देशानुसार बंजार के आंगनबाड़ी केंद्रों में नौवां आयुर्वेद दिवस मनाया गया। इसमें महिलाओं और बच्चों को योग करवाकर स्वास्थ्य का महत्व बताया। संवाद