फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण मंगलवार से शुरू हो गया है जो 28 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान फोटोयुक्त मतदाता सूचियां एसडीएम, तहसीलदार/नायब तहसीलदार कार्यालय और मतदान केंद्रों पर निरीक्षण के लिए निशुल्क उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन

एसडीएम सदर विकास शुक्ला ने कहा कि ऐसे नागरिक जो एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हों, उनके नाम मतदाता सूची में दर्ज किए जा रहे हैं। अशुद्ध नामों को शुद्ध किया जा रहा है। विवाह/मृत्यु और स्थान त्यागने के कारण अपात्र मतदाताओं के नामों को सूची से काटा जाना है। इसके लिए संबंधित अधिकारी के पास प्रारूप पेश करना होगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अवसर का लाभ उठाएं। अपने नाम फोटोयुक्त मतदाता सूची में अवश्य दर्ज करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें