फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: हत्या की आरोपी महिला को पुलिस रिमांड पर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
शव का मेडिकल कॉलेज नेरचौक में करवाया पोस्टमार्टम
विज्ञापन

पुलिस फोरेंसिंक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का कर रही इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी

पतलीकूहल (कुल्लू)। पतलीकूहल में लिव-इन-पार्टनर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार महिला को अदालत से चार दिन की पुलिस रिमांड मिली है। बुधवार को महिला अदालत में पेश की गई तो अदालत ने उसे चार दिन तक पुलिस रिमांड में भेजने का आदेश सुनाया।
वहीं, पुलिस भी अब मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज नेरचौक में शव का पोस्टमार्टम करवाया है। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। गौरतलब है कि रंजीत सिंह पुत्र दावा राम, निवासी गांव लोमच, डाकघर जाहलमा, तहसील उदयपुर जिला लाहौल-स्पीति का शव बीते मंगलवार को संदिग्ध हालत में मिला था। मृतक के गले, छाती और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट और खरोंच के निशान पाए गए थे। हत्या का राज जानने के लिए फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मामला आने के बाद क्षेत्र में कई तरह की चर्चाओं का माहौल है। मृतक आरोपी महिला का लिव-इन-पार्टनर था। पत्नी की शिकायत पर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया था। अपने लिव-इन-पार्टनर की हत्या के पीछे क्या कारण हैं, पुलिस पता लगाने में जुटी है। एसपी मदन लाल कौशल ने कहा कि पुलिस मामले में फोरेंसिक और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें