फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शालंग स्कूल में विजेता प्रतिभागी किए सम्मानित

Tue, 23 Apr 2024 04:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शालंग में मंगलवार को पृथ्वी दिवस पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। प्रतिभागियों ने सोमवार को भाषण प्रतियोगिता, नारा लेखन, पेंटिंग, प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में अपनी प्रतिभा दिखाई थी। भाषण प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में रीना पहले, फुलमा दूसरे और होतम तीसरे स्थान पर रहे।
भाषण के कनिष्ठ वर्ग में रेशमा को सम्मान मिला। नारा लेखन के वरिष्ठ वर्ग में यमुना, दिव्या भारती, नयन प्रकाश और कनिष्ठ वर्ग में नीरजा नेगी, कल्पना, अंशिका, चित्रकला के वरिष्ठ वर्ग में आर्यन, जमुना, अंजली और कनिष्ठ वर्ग में करिश्मा, कमल कांत, कुसुमलता को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी में अभय, जिनेश्वर एवं तनुज और श्रेया, एलिसा एवं अरुण की टीम को पुरस्कृत किया गया। स्कूल की अध्यापिका सुचेता ने कहा कि विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य रितेश महंत ने विद्यार्थियों से पर्यावरण बचाने का आग्रह किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें