फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: वॉलीबाल में अंजली की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी स्कूल की खबर.......
विज्ञापन

पृथ्वी दिवस पर आयोजित भाषण स्पर्धा में गौरव रहा अव्वल
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। गड़सा घाटी के ग्लोबल विलेज स्कूल में पृथ्वी दिवस पर भाषण, कविता पाठ, चित्रकला तथा नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अध्यापकों के बीच वॉलीबाल मैच भी करवाया गया। इसमें अंजली ठाकुर की टीम ने बाजी मारी। भाषण प्रतियोगिता में दसवीं का गौरव प्रथम रहा।
नौवीं के आयुष एवं आठवीं की नव्या द्वितीय और आठवीं के सूर्यांश एवं शिवांगी तृतीय स्थान पर रहे। कविता-पाठ में नैंसी और रागिनी ने प्रथम स्थान हासिल किया। लाहमो दूसरे तथा आरुषि एवं रितिका ने तीसरा स्थान पाया। चित्रकला में शिवांगी प्रथम, सिमरन द्वितीय और रिमजिन तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नारा लेखन में रितिका प्रथम, आयुष द्वितीय और कृतिका तृतीय रहीं। प्रधानाचार्य गणेश भारद्वाज ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। कहा कि पृथ्वी हमें स्वच्छ जल, स्वच्छ वायु, स्वच्छ जमीन और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करवाती है। इस अवसर पर स्कूल प्रशासक कैलाश गौतम सहित स्कूल के सभी शिक्षक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें