फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रास्ते टूटे तो बागवानों के बुलंद हौसले ने निकाली सेब की राह

Sun, 28 Sep 2025 02:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
आपदा से जूझ़ रहे जिले के बागवानों ने देश की मंडियों में पहुंचाईं सेब की 29 लाख पेटियां
विज्ञापन

जिले की नौ सब्जी मंडियों में पहुंचीं साढ़े 18 लाख सेब की पेटियां
बाहरी मार्केट में सीधे पहुंचाईं ग्यारह लाख से अधिक सेब की पेटियां

गौरीशंकर
कुल्लू। जब पहाड़ों ने चुनौती दी और भारी बारिश ने रुकावटें बढ़ाईं, तब भी कुल्लू के बागवानों ने हिम्मत नहीं हारी। बुलंद हौसले के साथ दीवार बनीं टूटी हुईं राहों को पार कर सेब की 29 लाख 64 हजार 529 पेटियां मंडियों तक पहुंचाईं।
यह कहानी है उन बागवानों की है जो आपदा के बीच भी हार नहीं मानते। उनका संघर्ष बताता है कि इरादे बुलंद हों तो कोई ताकत उन्हें रोक नहीं सकती।
आपदा से बागवानों को काफी नुकसान के दौर से भी गुजरना पड़ा लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। बचे हुए सेब को मंडियों तक पहुंचाने का काम किया। देश भर की मंडियों में पहुंचाई गईं सेब की पेटियों में जिले की 9 सब्जी मंडियों के जरिये 18,42,972 पेटियां बाजार में भेजी गईं। 11,21, 555 पेटियां सीधे बाहरी मंडियों में भेजी गई हैं। इससे बागवानों को काफी हद तक राहत मिली है।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा पेटियां बंदरोल मंडी पहुंची
जिले भर की नौ सब्जी मंडियों की बात करें तो सबसे ज्यादा पेटियां 6 लाख, 40 हजार 122 बंदरोल सब्जी मंडी पहुंचीं। इसके अलावा दूसरे नंबर पर आउटर सिराज की खेगसू सब्जी मंडी में 5 लाख 24 हजार 325 पेटियां पहुंच पाई हैं। सबसे कम कुल्लू सब्जी मंडी में 195 पेटियां ही पहुंची हैं।
विज्ञापन


किस मंडी में कितनी पेटियां
सब्जी मंडी पेटियां पहुंची
भुंतर 119030
बंजार 19005
खेगसू 524325
बंदरोल 640122
शाट 14385
कुल्लू 195
पतलीकूहल 488190
चौरी बिहाल 12350
निरमंड 2537
कुल 1842972

जिले से 29 लाख 54 हजार से अधिक सेब की पेटियां मंडियों तक पहुंच चुकी हैं। करीब 15 से 20 दिनों का सेब सीजन शेष है। अब तक मार्केट में पहुंचीं सेब की पेटियों में 18 लाख से अधिक जिले की सब्जी मंडियों के जरिये और 11 लाख से अधिक पेटियां सीधे बाहरी मंडियों में पहुंच चुकी हैं। - दीक्षित जरियाल, सचिव, एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें