फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सजने लगा बाजार... दशहरा उत्सव के लिए कुल्लू तैयार

Sun, 28 Sep 2025 02:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के दो अक्तूबर को शुरू होने वाले दशहरा उत्सव के लिए सजने लगा ढालपुर मैदान।-संवाद
विज्ञापन
ढालपुर मालरोड पर जोर-शोर से चल रहा कैनोपी, खेल मैदान में डोम का काम
विज्ञापन

प्रदर्शनी मैदान में चल रहा जर्मन हैंगर का काम, तंबोला के लिए भी बन रहा ढांचा

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव शुरू होने में चंद दिन बाकी हैं। इसके लिए अस्थायी बाजार स्थापित करने के कार्य ने जोर पकड़ लिया है। शनिवार को भी कारोबारी सुबह से दुकान के लिए ढांचा बनाने में लगे रहे।
मालरोड में मीना बाजार लगाने के लिए कैनोपी लगाने का काम अंतिम चरण में है। दूसरी तरफ, खेल मैदान के एक तरफ चार डोम स्थापित किए जा रहे हैं। यहां भी सुबह से हाइड्रा के जरिये ढांचा खड़ा करने का काम जारी रहा। हालांकि दो डोम का ढांचा पूरी तरह से बनकर तैयार हो गया है। भीतर दुकानों का निर्माण शेष है जबकि दो अन्य डोम के ढांचे बनाने का कार्य दिनभर जारी रहा। इसी मैदान के दूसरी तरफ झूला बाजार स्थापित करने का काम भी चल रहा है। यहां दो बड़े और दो छोटे झूले का ढांचा तैयार है। हिंडोले लगाने का काम दोपहर बाद शुरू हुआ।
विज्ञापन

प्रदर्शनी मैदान में स्थानीय व्यंजनों की मार्केट के लिए स्टाॅल और जर्मन हैंगर स्थापित करने का काम चल रहा है। तंबोला के लिए भी ढांचा तैयार किया जा रहा है। गौरतलब है कि इस बार तंबोला 2 करोड़ 63 लाख रुपये में नीलाम हुआ है। इससे रेडक्रॉस सोसायटी को राजस्व मिला है। यह पिछली बार करीब दो करोड़ में नीलाम हुआ था।

सज रहा भगवान रघुनाथ का अस्थायी शिविर
भगवान रघुनाथ के अस्थायी शिविर को सजाने का काम चार दिन से जारी है। शिविर में छत लगाने का काम पूरा हो चुका है। अब भीतर और बाहर की साज-सज्जा का काम शुरू कर दिया गया है। अस्थायी शिविर में भगवान रघुनाथ सात दिनों तक विराजमान होंगे और श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे।
विज्ञापन


प्लाॅट आवंटन की प्रक्रिया भी जारी
अस्थायी बाजार के लिए दुकानें लगाने का काम मैदान में चल रहा है, दूसरी ओर जिन कारोबारियों ने अभी प्लॉट नहीं लिया है वे बहुउद्देश्यीय भवन में चल रही प्लॉट की नीलामी प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं। शनिवार को 12 बजे से प्लॉट आवंटन शुरू हुआ। सभी तरह के बाजार के लिए इस दौरान पलॉट आवंटन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें