फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: विकास के मुद्दे गूंजे तो अफसर देते रहे बजट न होने की दुहाई

Thu, 15 May 2025 10:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग में आयोजित जिला परिषद की बैठक में सदस्यों ने लगाई सवालों की झड़ी
विज्ञापन

अधिकारी बोले, लोक निर्माण और जलशक्ति विभाग में 35 करोड़ का भुगतान लंबित
अशोक राणा
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला परिषद की बैठक में बजट का मुद्दा छाया रहा। अधिकारी बोलते दिखे कि बिना बजट विकास की गाड़ी कैसे आगे बढ़ेगी। जिला परिषद सदस्यों के विकास के मुद्दों पर पूछे सवालों पर भी अधिकारी यह कहते रहे कि उनके पास बजट की कमी है।
केलांग वार्ड से जिप सदस्य कुंगा बौद्ध के सवाल पर जल शक्ति और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने जवाब दिया कि इनके विभाग में अभी पुराने कामों के लगभग 35 करोड़ का भुगतान लंबित है। इस साल जल शक्ति विभाग में 3 करोड़ 55 लाख और लोक निर्माण विभाग में महज 6 करोड़ 65 लाख का बजट स्वीकृत हुआ है। इस साल कृषि विभाग का बजट केवल 72 लाख है।
विज्ञापन

बैठक में सदस्यों ने लोक निर्माण, जल शक्ति, पर्यटन, पशुपालन विभाग और साडा से संबंधित मुद्दे उठाए। जिप उपाध्यक्ष राजेश शर्मा और सदस्य कुंगा बौद्ध ने तांदी संगम के सौंदर्यीकरण को लेकर सवाल किया। जवाब में एसडीएम आकांक्षा शर्मा ने बताया कि 16 लाख संगम की डीपीआर और सौंदर्यीकरण पर खर्च होंगे। सदस्यों ने प्रशासन से आग्रह किया कि पर्यटकों को किसी एक स्थान पर रोका न जाए, उन्हें घाटी के हर हिस्से में घूमने की छूट दी जाए। जिप अध्यक्ष वीना देवी ने बीडीओ से पंचायत के कामों में तेजी लाने की बात कही।
उन्होंने कोकसर में बिजली की सुचारू व्यवस्था को लेकर बोर्ड से पुख्ता इंतजाम करने को कहा। कुंगा बौद्ध ने साडा के सदस्य सचिव एवं एसडीएम से मांग की है कि साडा में जोड़ी गई पंचायतों को कमेटी में एक समान प्रतिनिधित्व दिया जाए। इस पर एसडीएम ने यह मामला सरकार तक पहुंचाने का भरोसा दिया। बैठक में सभी सदस्यों ने विभागों में बजट की कमी पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन



मुख्य फार्मासिस्ट को डेपुटेशन पर भेजने का विरोध
उदयपुर वार्ड से जिप सदस्य महेंद्र सिंह ने लाहौल के केलांग और उदयपुर अस्पताल के लिए स्थानांतरण हुए पशुपालन विभाग के दो मुख्य फार्मासिस्ट को स्पीति में डेपुटेशन पर भेजने का विरोध किया। इसका सभी सदस्यों ने समर्थन किया। महेंद्र सिंह ने कहा कि स्पीति में मुख्य फार्मासिस्ट का कोई पद नहीं है। उदयपुर उपमंडल में फार्मासिस्ट और डॉक्टर के पद खाली हैं। जिप सदस्यों ने सरकार और विभाग से मांग की है कि दोनों मुख्य फार्मासिस्ट के डेपुटेशन रद्द कर केलांग और उदयपुर भेजा जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें