फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 रूटों पर थमे रहे बसों के पहिये

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में हो रही भारी बारिश के बाद 18 रूटों पर बसों के पहिये थम गए हैं। ऐसे में यात्रियों की मुश्किलें बढ़ी हैं। सड़कें खराब होने के चलते 16 लोकल और दो अंतरराज्जीय रूटों की बसें गंतव्य तक नहीं पहुंच पाई। बुधवार को हुई बारिश के चलते हिमाचल पथ परिवहन निगम ने खराब व दुर्घटना संभावित रूटों पर बसों का संचालन बंद कर दिया।
विज्ञापन

निगम ने फिलहाल मौसम साफ होने तक इन रूटों पर बसें न चलाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा जिन सड़कों की हालत ठीक है, उन्हीं पर बसों का संचालन होगा। इन दिनों जिले के करीब 110 लोकल रूटों पर निगम बसों का संचालन कर रहा है। लेकिन 16 रूटों पर बसें न चलने से यात्रियों को परेशान होना पड़ा है। अंतरराज्जीय रूट की दो बसें भी मनाली बस अड्डा पर खड़ी रही। जिले में भूस्खलन और दलदल बनी सड़कों के कारण शांघड़, परगाणु, सरची, छतरी, थाची, रैला, जठानी, सारी, पीणी, शोगी, जाणा, दियार, शौड़ाधार, बालू, बागीपुल, खणीपांद के लिए बसों का संचालन नहीं किया गया। इन सभी रूटों पर निगम की बसें फंसी रही। अंतरराज्यीय रूटों में जालंधर-केलांग और हरिद्वार-केलांग की बसें भी खराब मौसम के चलते जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के मुख्यालय केलांग नहीं पहुंच सकी। उधर, बस अड्डा प्रभारी टेक चंद ठाकुर ने कहा कि बुधवार को 18 रूट प्रभावित हो गए थे। कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए निगम ने अन्य सभी लोकल और अंतरराज्जीय रूटों को बहाल रखा है। निर्धारित समय सारिणी के अनुसार बसों को संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें