फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीज, भूमतीर-शिल्हानाल में अब नहीं सताएगा जल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू के साथ सटी महाराजा और लगवैली की पंचायतों के लिए उठाऊ पेयजल योजना का निर्माण किया जा रहा है। महाराजा की पीज तथा लगवैली की भूूमतीर और शिल्हानाल पंचायतों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
लगघाटी की ग्राम पंचायत डुगीलग के सुमा बिहाल गांव में योजना के तहत निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। सुमा बिहाल में पेयजल योजना का ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जा रहा है और यहीं से पंप हाउस के जरिये पीज और भूमतीर के लिए पानी लिफ्ट किया जाएगा। हालांकि पेयजल योजना के लिए सरवरी खड्ड से पानी उठाया जाएगा। जल शक्ति विभाग इस योजना को सिंगल फेस (एक चरण) में तैयार करेगा, जिसके लिए विभाग 13.84 करोड़ का बजट खर्च कर रहा है। गौरतलब है कि महाराजा घाटी की पीज पंचायत में सर्दी हो या गर्मी पेयजल संकट की समस्या रहती है। ग्रामीण कई किलोमीटर दूर से पेयजल की ढुलाई करते हैं। लगघाटी की भूमतीर और शिल्हानाल पंचायत में भी कुछ इसी तरह के हालात हैं। अधिकतर क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति बहुत कम है। ऐसे में हजारों ग्रामीणों को प्राकृतिक स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ता है। इन स्रोतों में पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है, जो समस्या बना हुआ है। इन तीनों पंचायतों के हजारों बाशिंदों को राहत प्रदान करने के लिए जल शक्ति विभाग ने कार्य शुरू किया है। योजना तैयार होते ही दोनों घाटियों के लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

पीज, भूमतीर और शिल्हानाल पंचायतों के लिए उठाऊ पेयजल योजना का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य पर 13.84 करोड़ का बजट खर्च किया जा रहा है।
-अंकित बिष्ट, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग
किसी न किसी क्षेत्र में पेयजल संकट
महाराजा घाटी के पीज की जनता पेयजल की समस्या से परेशान है। रोजाना किसी न किसी क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा जाता है। ऐसे में कई बार घाटी की जनता जल शक्ति विभाग से पेयजल आपूर्ति के लिए प्रभावी योजना बनाने की मांग कर चुकी है। ऐसे ही भूमतीर और शिल्हानाल के ग्रामीण भी पेयजल की समस्या से निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं।
चकलाणी और भूमतीर में बनेंगे स्टोरेज टैंक
सुमा बिहाल के ट्रीटमेंट प्लांट से पंप हाउस के माध्यम से पानी लिफ्ट किया जाएगा। ग्राम पंचायत पीज के चकलाणी और भूमतीर पंचायत के भूमतीर में एक-एक पेयजल स्टोरेज टैंक का निर्माण किया जाएगा। आठ से दस लाख क्षमता वाले इन टैंकों से पानी की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

चार और छह किलोमीटर तक बिछेगी लाइन
जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अमित ने कहा कि उठाऊ पेयजल योजना का निर्माण सिंगल फेस में किया जा रहा है। लगवैली के सुमा बिहाल से भूमतीर के लिए चार और पीज के लिए छह किलोमीटर तक दो अलग-अलग लाइनें बिछाई जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें