फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: स्वच्छता-सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से स्वयंसेवियों ने दिया सेवा संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुल्लू में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर में शनिवार को स्वयंसेवियों ने विभिन्न सामाजिक और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया।
विज्ञापन

दिन की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई। स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर से लोअर ढालपुर, शीतला माता मंदिर और शीशामाटी तक जागरूकता रैली निकाली। स्वयंसेवियों ने स्वच्छता अभियान चलाया। राष्ट्रीय एनएसएस पुरस्कार विजेता सुमित ठाकुर और राजकीय महाविद्यालय कुल्लू की एनएसएस अध्यक्ष डिंपल ने अपने अनुभव साझा कर विद्यार्थियों को समाज सेवा और नेतृत्व क्षमता के महत्व के बारे में बताया। स्वयंसेवियों ने भजन-कीर्तन भी प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य नीलम कपूर सूद ने गतिविधियों की सराहना की। इस दौरान स्टाफ सचिव राजपाल ठाकुर तथा कार्यक्रम अधिकारी मंजू आनंद और डॉ. धीरज शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें