फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शैंशर तक बस न चलने से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
20 गांवों के ग्रामीण चार किमी पैदल चलने को मजबूर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली (कुल्लू)। सैंज-न्यूली-शैंशर रूट पर बसें निर्धारित गंतव्य तक नहीं चल रही हैं। इस कारण ग्राम पंचायत देहुरीधार के करीब 20 गांवों के ग्रामीणों को चार किलोमीटर का सफर पैदल करना पड़ रहा है। वर्तमान समय में रूट पर निजी बसों का संचालन किया जाता है, लेकिन ये निजी बसें सिंहण तक ही संचालित की जा रही हैं। सिंहण से शैंशर की दूरी चार किलोमीटर है। बसों के आधे रास्ते से लौटने के कारण ग्रामीणों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

न्यूली-शैंशर सड़क बीते साल की प्राकृतिक आपदा के कारण जगह-जगह क्षतिग्रस्त हुई थी। इसके बाद सड़क पर बसों की आवाजाही कुछ समय के लिए प्रभावित रही। निजी बसों का संचालन कुछ समय के बाद आरंभ तो किया गया, लेकिन बसें सिंहण तक ही चलाई जा रही हैं। वहां से आगे ग्रामीणों को रोजाना पैदल ही चलना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी स्कूल-कॉलेज और शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों और उपचार करवाने आ-जा रहे मरीजों को उठानी पड़ रही है। ग्रामीण निरत राम, झाबे राम, सोमदत्त, रामकृष्ण, निमत राम ने कहा कि बसें शैंशर तक न चलने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि बस चालक-परिचालक सड़क खराब होने का हवाला देते हैं। उन्होंने निजी बस ऑपरेटरों से बसों का संचालन शैंशर तक करने की मांग की है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता चमन ठाकुर ने कहा के न्यूली-शैंशर मार्ग का मरम्मत कार्य कर दिया गया है। मार्ग शैंशर तक बस योग्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें