फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ग्रामीण बोले, तीन महीने का एकमुश्त राशन दे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। जिले की सैंज घाटी की बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायतों में तीन माह का राशन उपलब्ध करवाया जाए। सैंज घाटी की चार ग्राम पंचायतों गाड़ापारली, शैंशर, देहुरीधार और शांघड़ के ग्रामीणों को डर सता रहा है कि कहीं जुलाई 2023 की तरह इस बार भी बरसात के दिनों में पंचायतों का संपर्क सैंज और जिला मुख्यालय कुल्लू से न कट जाए।
विज्ञापन

ग्रामीण तापे राम, निमत राम, डोले राम, भाग चंद, शेर सिंह, हीराचंद ने कहा कि पिछले साल बरसात में प्राकृतिक आपदा के कारण दुर्गम गांव शाक्टी से लेकर लारजी तक भारी तबाही हुई थी। सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण ग्रामीणों का संपर्क कट गया था। हेलीकॉप्टर के माध्यम से राशन मुहैया करवाना पड़ा था। इस बार ऐसी नौबत न आए, इसके लिए जिला प्रशासन और सरकार बरसात से पूर्व प्रभावित पंचायतों में तीन माह का राशन उपलब्ध करवाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें