फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कोटला और चकुरठा में ग्रामीणों के पास राशन खत्म

Wed, 10 Sep 2025 06:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल में भारी बारिश के चलते ग्राम पंचायत कोटला और चकुरठा में भारी तबाही मची है। दोनों पंचायतों में जगह-जगह भूस्खलन हुआ है। वहीं, सड़कें और रास्ते भी तबाह हो गई है। पंचायतों का संपर्क शेष दुनिया व मुख्य बाजार से कट गया है। पिछले 15 दिनों से ग्रामीण घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं और अब उनके घरों में खाद्य सामग्री समाप्त हो चुकी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन से मांग की है कि उनकी पंचायतों तक राशन पहुंचाया जाए। ग्राम पंचायत कोटला के प्रधान तेजा सिंह व चकुरठा की प्रधान ठाकरी देवी ने बताया कि दोनों पंचायतों में ग्रामीणों के पास राशन खत्म हो गया है। ठाकरी देवी ने बताया कि उनकी पंचायत के गांव पढारणी, फगवाना, दलयाड़ा में राशन की किल्लत आ गई है। उधर, कोटला पंचायत के प्रधान तेजा ठाकुर ने बताया कि उनके गांव लौल, धराखरी, धारा, जनेड़ा, कोटला आदि में भी राशन की दिक्कत हो गई है। उन्होंने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र उनकी पंचायतों को हेलिकॉप्टर के माध्यम से राशन भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें