फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सड़कें अवरुद्ध होने से बर्फ में आवाजाही को मजबूर ग्रामीण, 250 गांवों में अभी भी अंधेरा

Tue, 06 Feb 2024 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
अटल टनल रोहतांग के नोर्थ पोर्टल में चंद्रानदी पर बने पुल से मशीन से बर्फ हटाती बीआरओ। संवाद।
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में मंगलवार को मौसम खुलने के बाद भी बारिश और बर्फबारी की दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। 68 संपर्क मार्गाें के अवरुद्ध होने से लोगों को पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। जिले में अभी भी 250 गांवों में बिजली नहीं है। कड़ाके की ठंड में लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ रहा है। हालांकि बिजली बोर्ड ने जिले में बंद चल रहे करीब 124 ट्रांसफार्मरों को बहाल किया है।
विज्ञापन

इससे लोगों को राहत मिली है। संपर्क मार्गों में बसों की आवाजाही न होने से लोग परेशान हैं। स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थी और कर्मचारी बर्फ में पैदल चलने को मजबूर हैं। लोगों को भी बर्फ में चलकर सामान ढोना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग ने आठ सड़कों को बहाल किया लेकिन फिसलन होने के कारण उनमें बसें नहीं चल पाईं। अभी भी जिले में 68 मार्ग अवरुद्ध चल रहे हैं।
मनाली में सबसे अधिक 116 ट्रांसफार्मर को दुरुस्त किया गया है। मनाली में अभी भी 66, बंजार में 37 तथा कुल्लू मंडल में 20 ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं। शीतलहर चलने तथा ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हाेने से एनएच-305 के साथ 68 सड़कों से बर्फ हटाने का काम गति नहीं पकड़ पाया है। लोक निर्माण विभाग मौसम के खुलने का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

मनाली में सभी 22 सड़कों के अलावा बंजार में 19, कुल्लू में 9 और निरमंड एवं आनी में 18 सड़कों पर बर्फ की चादर बिछी है। कई जगहों पर निगम की 10 के करीब बसें फंसी हैं। आनी-निरमंड में जलशक्ति विभाग की सात और कुल्लू में छह पेयजल स्कीमों ने जवाब दे दिया है। घरों में पेयजल सप्लाई नहीं आ रही है। ऐसे में लोगों को कड़ाके की ठंड में मीलों दूर से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है।
एडीएम कुल्लू अश्वनी कुमार ने कहा कि लोगों को समस्या न आए, इस पर प्रशासन की नजर है। सड़क, बिजली और पानी की स्कीमों को बहाल करने का काम लगातार जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें