फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: छानी में निशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर में उमड़े ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
आधुनिक मशीनों से हुई स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञों ने दिए परामर्श
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। ग्राम पंचायत कटराईं के छानी वार्ड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में रविवार को निशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच करवाई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया। आधुनिक मशीनों की सहायता से 140 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर में रक्तचाप, ब्लड शुगर, किडनी एवं लिवर की कार्यक्षमता, थायराइड, कोलेस्ट्रॉल, यूरिक एसिड, अस्थमा, दमा, खांसी, महिलाओं से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं तथा जोड़ों के दर्द सहित विभिन्न रोगों की जांच की गई।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत कटराईं के प्रधान हुकम चंद ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक करना और समय पर जांच के लिए प्रेरित करना था। इस दौरान जरूरतमंद लोगों को आवश्यक आयुर्वेदिक दवाइयां भी उचित मूल्य पर उपलब्ध करवाई गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें