धरने पर डटे पावर प्रोजेक्ट प्रभावित ग्रामीण। -संवाद
कुल्लू। पावर प्रोजेक्ट प्रभावित ग्रामीण शनिवार को भी धरने पर डटे रहे। ग्रामीण पावर प्रोजेक्ट पर अनदेखी का आरोप लगा रहे हैं। मांगें पूरी न होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं।
शनिवार को प्रभावितों और पावर प्राेजेक्ट के अधिकारियों के बीच बैठक होनी थी, लेकिन यह बैठक नहीं हो पाई। ऐसे में ग्रामीणों ने हड़ताल जारी रखी। ग्रामीणों का रुख स्पष्ट है कि जब तक उन्हें बाढ़ में बहे मंदिरों, घरों और फसलों का मुआवजा नहीं दिया जाता, उनका धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।
यदि प्रभावितों की मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो वे अपने संघर्ष को तेज करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। महादेव युवा मंडल के प्रधान भगत राम ने कहा कि प्रभावित ग्रामीण अपनी मांगों और हकों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। संवाद