बंजार कॉलेज में व्याख्यान, रोजगार पर भी डाला प्रकाश
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय बंजार में संस्कृत में रोजगार के अवसर विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कॉलेज में संस्कृत की विभागाध्यक्ष डॉ. हेमलता ने कहा कि देश की संस्कृति की संस्कृत भाषा पहचान है। संस्कृत का उपयोग शास्त्रों में ही नहीं, बल्कि रोजगार पाने के लिए भी किया जा सकता है।हमारे सारे संस्कार जन्म से लेकर अंत्येष्टि तक इसी भाषा में होते हैं।
डॉ. हेमलता ने विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा की विशेषताओं के अलावा कैसे इस भाषा में पढ़ाई कर रोजगार प्राप्त किया जा सकता है, के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षक, प्राध्यापक, संस्कृत में एमए करके राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा पास कर पीएचडी करके महाविद्यालय और विश्वविद्यालय में प्राध्यापक बन सकते हैं। सेना में धर्म गुरु की भर्तियां निकलती हैं। संस्कृत पढ़कर धर्मगुरु बनने का मौका है। संस्कृत विषय लेकर आप प्रशासनिक अधिकारी बन सकते हैं। शोधकर्ता-पांडुलिपि ताम्रपत्र अभिलेख, भाषा संस्कृति विभाग में भाषा अधिकारी भी बन सकते हैं। संवाद