भुंतर (कुल्लू)। कुल्लू दौरे पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पूर्व जिला परिषद सदस्य आशा ठाकुर के निवास पर हुए अग्निकांड की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। वीरवार देर शाम को मंत्री स्वयं बगीचा स्थित उनके घर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण कर पूरी स्थिति का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार से भेंट कर उनका हालचाल जाना तथा इस कठिन समय में उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। मंत्री ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अग्निकांड के कारणों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए और पीड़ित परिवार को नियमों के तहत शीघ्र सहायता उपलब्ध करवाई जाए। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार हर संकट की घड़ी में लोगों के साथ खड़ी है। संवाद