फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कंगना के निशाने पर फिर विक्रमादित्य सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
दो कालम
विज्ञापन

छोटे भाई को राजा बेटा बोला तो फूला दिया मुंह
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। बॉलीवुड अभिनेत्री एवं भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत ने फिर विक्रमादित्य सिंह पर हमला बोला है। सिमसा स्थित अपने घर के समीप ही जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विक्रम भैया को प्यार से राजा बेटा कहा तो वह मुंह फुलाकर बैठ गए। कहते हैं मुद्दे की बात करो। देश में मुद्दे की बात कोई कर सकता है, तो सिर्फ नरेंद्र मोदी। वह काम की बात भी करते है और गारंटी के साथ उसे पूरा भी करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पप्पू, राजा भैया, राजा बाबू, कोई भी अभद्र शब्द नहीं है। छोटों के लिए यह शब्द प्यार के साथ कहे जाते हैं। मेरे राजनीति में आने से सबसे अधिक दिक्कत विक्रमादित्य सिंह को ही हो रही है। वह कभी मेरे ऊपर कीचड़ उछालते हैं, कभी विकास की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य प्रदेश सरकार में मंत्री हैं। वह जनता को जवाब दें कि 15 माह में लड़ने-झगड़ने के सिवाय कांग्रेस सरकार ने क्या किया। हिमाचल में कांग्रेस बिखर गई है। हिमाचल सरकार का जाना तय है। कहा कि विक्रमादित्य मेरा छोटा भाई है, इतना प्यारा नाम दिया फिर भी नाराज हो गए। पहले खुद पूछ रहे थे कि मैंने क्या खाया। जब मैंने जवाब दिया तो पलट गए, मुझे अशुद्ध बताया। छोटे बच्चे को प्यार से राजा बाबू, पप्पू कहते हैं। उन्होंने सवाल किया कि महिलाओं को 1500 मिले, मोबाइल स्वास्थ्य वैन चली, बागवानों को फल के दाम उनके अनुरूप मिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें