फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ओल्ड मनाली के बेली ब्रिज से जल्द दोड़ेंगे वाहन

Mon, 01 Dec 2025 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
ओल्ड मानाली में तैयार हो रहा वैली ब्रिज।-संवाद
विज्ञापन
बेली ब्रिज निर्माण के लिए मंजूर हुआ था 65 लाख का बजट
विज्ञापन

तीन महीने पहले बाढ़ में ढहे पुल को भी ठीक करेगा पीडब्ल्यूडी
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। ओल्ड मनाली में मनालसु नदी की बाढ़ से ढहे पुल की जगह अब नया बेली ब्रिज बनकर तैयार हो गया है। पुल तक अप्रोच सड़क का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।
जल्द इस पुल पर वाहन दौड़ने लगेंगे। इसके बाद बाढ़ में बहे पुल को ठीक करने के प्रयास होंगे। यह पुल भी ठीक हुआ तो ओल्ड मनाली को डबललेन पुल मिल जाएंगे। इससे ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधार, आधार स्तंभ और अप्रोच सड़क बनाने पर लगभग 65 लाख खर्च किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि 25 और 26 अगस्त को भारी बारिश के कारण मनालसु नदी उफान पर आ गई थी। बाढ़ के कारण नदी पर बना पुल ढह गया। ओल्ड मनाली के क्लब हाउस होकर पलचान की ओर जाने वाली सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई। 23 नवंबर से बेली ब्रिज बनाने का कार्य किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनूप शर्मा ने बताया कि ओल्ड मनाली को जोड़ने के लिए बेली ब्रिज बनकर तैयार हो गया है। मेकेनिकल विंग बेली ब्रिज लगाने का कार्य कर रहा है। अब अप्रोच सड़क और आधार स्तंभ को मजबूत करने का कार्य चल रहा है। एक सप्ताह के भीतर वाहनों की आवाजाही शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें