कुल्लू। परिवहन विभाग ने जिले में विभिन्न जगह वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट के लिए तिथियां जारी कर दी हैं। आरटीओ राजेश भंडारी ने बताया कि कुल्लू में 5, 10, 21 और 28 अप्रैल को वाहनों की पासिंग होगी।
विज्ञापन
आरएलए मनाली में 8 अप्रैल, बंजार में 23, केलांग में 25 और उदयपुर में 26 अप्रैल को वाहनों की पासिंग होंगी। आरटीओ कुल्लू में 22 अप्रैल, आरएलए कुल्लू में 4, मनाली में 7, बंजार में 23, केलांग में 25 व उदयपुर में 26 अप्रैल को ड्राइविंग टेस्ट होंगे। संवाद