फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जहां मिली जगह, वहीं पार्क कर दिए वाहन, पूछने वाला नहीं कोई

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में जाम से सैलानियों को दोचार होना पड़ रहा है। जहां जगह मिल रही है, वहीं वाहन पार्क किए जा रहे हैं। बेतरतीब पार्किंग से शहर की सड़कों में जाम लग रहा है। पुलिस-प्रशासन भी कदम नहीं उठा पा रहे हैं। हालत यह है कि 15 से 20 मिनट के सफर को एक घंटे से ज्यादा समय लग रहा है। इससे न केवल पर्यटकों का घूमने का मजा किरकिरा हो रहा है वहीं स्थानीय लोग भी परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

पीक पर्यटन सीजन में पुलिस जवानों की कमी खल रही है। वाहनों की गलत पार्किंग पर कार्रवाई न होने से जाम की स्थिति बन रही है। मनाली शहर के अलावा सिमसा मार्ग, ओल्ड मनाली, हिडिंबा मंदिर मार्ग और वशिष्ठ में जाम की सबसे अधिक समस्या है। मनाली बाजार से ओल्ड सर्किट हाउस तक वाहन दिनभर रेंगते रहते हैं। हिडिंबा मंदिर, लॉगहट्स इलाके में वाहनों को सड़क किनारे ही खड़ा किया जा रहा है। कई जगह तो सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े किए जाते हैं। लॉगहट्स और हिडिंबा मंदिर में जाम इसी वजह से लग रहा है। सड़कों की खस्ताहालत ने भी मुश्किलें बढ़ाई हैं।
सिमसा मार्ग पर हुई खुदाई के बाद सड़क की मरम्मत नहीं हुई। कच्ची सड़क में जाम लग रहा है। हिडिंबा मंदिर और लॉगहट्स मार्ग पर विभाग रोज मिट्टी डालकर गड्ढे भर रहा है। इससे बारिश होने पर सड़क में कीचड़ भर रहा है। होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने बताया कि सड़क किनारे वाहनों को खड़ा करने से ट्रैफिक जाम लग रहा है।
विज्ञापन

सड़कों की खस्ताहालत भी इसके लिए जिम्मेदार है। इस पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं हो पा रही है। पुलिस जवानों की कमी से जाम से निपटना मुश्किल हो रहा है। मनाली शहर, अटल टनल, रोहतांग मार्ग में जाम की स्थिति बनी हुई है। पार्किंग का भी मनाली में अभाव है।



...

चुनाव संपन्न होने पर भी नहीं मिले अतिरिक्त जवान

चुनाव से पूर्व पुलिस जवानों की कमी चल रही थी। अब चुनाव संपन्न होने पर अतिरिक्त जवान मिलने की उम्मीद थी लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है। हालात यह हैं कि घंटों तक पर्यटक वाहन जाम में फंस रहे हैं। आम दिनों में 10 से 15 मिनट में पूरा होने वाले सफर को एक घंटे से ज्यादा समय लग रहा है।
...



क्या कहते हैं अधिकारी
पर्यटन सीजन में मनाली के लिए लगभग 300 अतिरिक्त जवान मिलते रहे हैं। इस वर्ष लोकसभा चुनाव में ड्यूटी लगी थी, अब चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो गई है। जल्द अतिरिक्त जवान मनाली में मोर्चा संभालेंगे।
विज्ञापन

-केडी शर्मा, डीएसपी मनाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें