फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भूस्खलन से वशिष्ठ सड़क पर सात घंटे नहीं दौड़े वाहन

Sun, 16 Mar 2025 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटकों और लाेगों को झेलनी पड़ीं दिक्कतें, मार्ग बहाल होने पर ली राहत की सांस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के मुख्य पर्यटन स्थल वशिष्ठ के लिए जाने वाली संपर्क सड़क पर भारी भूस्खलन हुआ है। इस वजह से वशिष्ठ जाने वाली सड़क पर यातायात बंद हो गया है।
विज्ञापन

लगभग सात घंटे तक पर्यटकों को वशिष्ठ पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रविवार दोपहर 02:00 बजे तक पर्यटक पैदल ही वशिष्ठ की ओर निकले। हालांकि, दोपहर को सड़क बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। मनाली के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल वशिष्ठ को जाने वाली संपर्क सड़क पर रविवार सुबह भारी भूस्खलन हुआ। भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आने से वाहनों के पहिये थम गए। दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गईं, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वशिष्ठ जाने वाले पर्यटकों को पैदल ही जाना पड़ा, जबकि स्थानीय लोगों को भी रोजमर्रा के कार्यों में दिक्कतें हुईं। सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग की मशीनरी मौके पर पहुंचाई गई और सड़क बहाली का कार्य शुरू हुआ। दोपहर लगभग 02:00 बजे सड़क मार्ग को यातायात के लिए बहाल किया। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता आकाश सूद ने बताया कि सड़क यातायात के लिए बहाल कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें