फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: महंगाई रोकने साथ महिला सम्मान निधि भी देगी सरकार

Sun, 16 Mar 2025 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
सुक्खू सरकार के तीसरे बजट पर टिकीं निगाहें, सशक्त बनाने के लिए लाएं योजनाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार को सरकार का तीसरा बजट पेश करेंगे। बजट से कर्मचारी, पेंशनर, युवा, कारोबारी उम्मीद लगा रहे हैं। महिलाओं को भी सरकार के इस बजट से सम्मान निधि की आस है।
महिलाओं को उम्मीद है कि सरकार उन्हें भी 1500-1500 रुपये सम्मान निधि देने की घोषणा करेगी। महिलाओं ने सामाजिक कल्याण विभाग के माध्यम से फार्म भरकर रखे हैं। सरकार का तीसरा साल शुरू हो गया है। ऐसे में उनकी उम्मीद पूरी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

महिलाओं का यह भी मानना है कि महंगाई पर लगाम लगाने के लिए भी सरकार बजट में कुछ प्रावधान करेगी। महिलाओं की सुरक्षा और उन्हें सशक्त बनाने के लिए सरकार योजना लाएगी।


1500-1500 रुपये हर महीने सम्मान राशि महिलाओं को सरकार बनने के बाद मिलने का आश्वासन दिया गया था। अभी तक हजारों महिलाएं सम्मान राशि मिलने के इंतजार हैं। महिलाओं को सम्मान राशि के लिए सरकार बजट में प्रावधान करे। महिलाओं से किए वादे को पूरा करे।
- पूजा शर्मा, उदयपुर, लाहौल-स्पीति


महिलाओं पर आए दिन अत्याचार के मामले सामने आते हैं। इनकी सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाए जाएं। सुरक्षा की दृष्टि से प्रदेश में महिला पुलिस थानों की संख्या में भी बढ़ोतरी की जाए। इसके साथ पुलिस बल में भी महिला भागीदारी बढ़ाई जाए। - प्रेमलता शर्मा, निवासी गुशैणी, कुल्लू


महंगाई लगातार बढ़ रही है। महंगाई के चलते गृहिणियों को रसोई का खर्चा पूरा करना मुश्किल हो रहा है। सरकार महंगाई पर लगाम लगाने के लिए प्रयास करे। इसके साथ ही रसोई गैस सिलिंडर के दाम कम करने के लिए राज्य सरकार को अपनी ओर से भी सब्सिडी दे। - रंजना शर्मा, बंजार, कुल्लू
विज्ञापन



महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार धरातल पर प्रयास करें। सरकार यह सुनिश्चित करे कि योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को मिले। महिलाओं को कम ब्याज पर बैंकों से अनुदान मिले, जिससे वे योजनाओं का लाभ लेकर अपने आपको सशक्त कर सकें। -भीमा देवी, कुल्लू

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें