फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेंगते रहे वाहन, पुलिस के फूले हाथ-पांव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। आप आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा से कुल्लू शहर पूरी तरह जाम हो गया। वाहन रेंगते-रेंगते आगे की ओर खिसकते रहे। जाम को खोलने के लिए पुलिस के हाथ-पांव भी फूल गए। इसे देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गुरदेव शर्मा ने खुद मोर्चा संभाला और सड़क पर उतर गए। उन्होंने जवानों के साथ जाम को खोलने का प्रयास किया।
गुरदेव शर्मा ने कॉलेज गेट से लेकर ढालपुर तक पैदल चलकर जाम का जायजा लिया। वाहन चालक और लोगों को कोई समस्या पेश न आए, इसके लिए सड़क पर खड़े जवानों को सख्त निर्देश दिए। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तिरंगा यात्रा को लेकर लगभग 40 मिनट तक शहर के यातायात को पुलिस ने रोके रखा। सैलानियों समेत अन्य वाहनों को रामशिला से बाईपास होते हुए भुुंतर के लिए भेजा। इससे उनको परेशानी नहीं हुई, लेकिन शहर के भीतर आए वाहन को पुलिस ने रोक कर रखा था, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इससे पहले सुबह 10:00 बजे से लेकर 2:00 बजे तक जाम की भारी स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप के कार्यक्रम में भारी भीड़ को देखकर पुलिस को अतिरिक्त जवान भी सड़क पर तैनात करने पड़े। हालांकि करीब 1:00 बजे पुलिस ने कॉलेज गेट से लेकर ढालपुर तक एक तरफा यातायात भेजा और भुंतर की तरफ जाने वाले वाहनों को क्षेत्रीय अस्पताल मार्ग होकर भेजा, लेकिन अधिकतर लोगों को तिरंगा यात्रा की जानकारी नहीं थी। इसके चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन जवान कई घंटों तक जाम खोलने के लिए कड़ी मशक्कत करते रहे। उधर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने कहा कि सड़क पर जवानों को भारी संख्या में तैनात किया गया। बसों व वाहनों के लिए पार्किंग स्थल की व्यवस्था पहले कर दी गई थी। जवान दिनभर जाम को खोलने के लिए डटे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें