कुल्लू। आईसीआईसीआई फाउंडेशन ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कुल्लू को एक वाहन भेंट किया है। सोमवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की चेयरमैन एवं उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश को आईसीआईसीआई बैंक शाखा कुल्लू के रिलेशनशिप प्रबंधक पीयूष ने वाहन की चाबी और कागजात भेंट किए।
उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने कहा कि आईसीआईसीआई फाउंडेशन की यह पहल सामाजिक संबंधों को मजबूती प्रदान करने में अहम कड़ी साबित होगी। जल्द ही एक और वाहन भी फाउंडेशन के माध्यम से प्रदान किया जाएगा। इस दौरान अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार, सहायक आयुक्त शशिपाल नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद