ग्रामीणों और महिला मंडल की सदस्यों ने किया सौंदर्यीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत बाहु के धार्मिक स्थल बाहु सौर का ग्रामीणों ने सौंदर्यीकरण किया। ग्रामीणों ने पंचायत प्रतिनिधियों और महिला मंडल की सदस्यों के साथ मिलकर साफ-सफाई की। फूल के विभिन्न किस्मों के पौधे भी रोपे। ग्राम पंचायत बाहु की प्रधान चंद्रावती राणा ने कहा कि बाहु सौर आस्था का केंद्र है। ऐसे में इसे साफ-सुथरा बनाए रखना आवश्यक है। ग्रामीणों और खासकर लक्ष्मी नारायण महिला मंडल भूमियां की महिलाओं ने अपनी अहम भूमिका निभाई है।
उन्होंने कहा कि महिला मंडल सफाई व्यवस्था बनाए रखने के अलावा सामाजिक कार्यों में योगदान दे रहा है। इसके लिए महिला मंडल को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान नगर पंचायत बंजार के पूर्व अध्यक्ष कुंज लाल राणा, सेवा संघ बाहु के अध्यक्ष देशराज नेगी आदि उपस्थित रहे। संवाद