फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब से सब्जी शुरु, कुल्लू में 30 फीसद घटे दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। कोरोना काल में चारों तरफ से महंगाई की मार झेल रहे लोगों को हरी सब्जियों के दाम घटने से कुछ राहत मिली है। पंजाब समेत बाहरी राज्यों से सब्जियों की सप्लाई बढ़ने से सब्जियों के दामों में एक सप्ताह में 30 फीसदी की गिरावट आई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कुल्लू जिले के बाजारों में हरा मटर 80 रुपये किलो के हिसाब से बिका। पिछले सप्ताह मटर 140 रुपये किलो था। प्याज पहले 60 और अब 40 रुपये किलो है। बैंगन, फूलगोभी, बंदगोभी, भिंडी, आलू और शिमला मिर्च सहित अन्य सब्जियों के दामों में भी गिरावट आई है। लंबे समय से कुल्लू जिले में हरी सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। इससे गृहिणियों का बजट बिगड़ गया है। सबसे अधिक परेशानी मध्यम वर्गीय परिवारों को हो रही है, लेकिन अब दाम गिरने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
--
सब्जी दाम प्रतिकिलो पिछले सप्ताह दाम प्रतिकिलो
हरा मटर 80 140
प्याज 40 60
आलू 20 40
शिमला मिर्च 80 150
फूलगोभी 40 60
बंदगोभी 30 50
लहसुन 140 170
अदरक 80 120
--
कम नहीं हो रहे टमाटर के दाम
जिले में टमाटर के दाम घटने का नाम नहीं ले रहे हैं। अन्य सब्जियां सस्ती हो गई हैं। बाजारों में टमाटर 80 रुपये किलो बिक रहा है। पहले टमाटर 40 रुपये किलो था। सब्जी विक्रेता सोहन और रमेश ने बताया कि टमाटर का दाम कम नहीं हो रहा है। दो सप्ताह में इसके दाम में बढ़ोतरी हो सकती है। एपीएमसी कुल्लू के सचिव सुशील ने बताया कि बाहरी राज्यों से सब्जी आने के चलते कुल्लू में एक सप्ताह में सब्जियों के दाम में कटौती हुई है। रोजाना सब्जियों से भरी गाड़ियां पहुंच रही है। इससे लोगों को राहत मिली है, लेकिन टमाटर की कीमतें अभी कम नहीं हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें