फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: वैष्णवी को मिस फ्रेशर चुना

विज्ञापन
ब्रह्मऋषि मिशन स्कूल जरड़ कुल्लू में बुधवार को कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्ट
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। ब्रह्मऋषि मिशन स्कूल जरड़, कुल्लू में बुधवार को कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधक स्वामी स्वयंप्रभा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विद्यार्थियों को संबोधित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर वैष्णवी शर्मा को मिस फ्रेशर और कोमल ठाकुर को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। दोनों विद्यार्थियों को सेशे पहनाकर तथा उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य नरेंद्र ठाकुर ने नए विद्यार्थियों का स्वागत किया और बधाई दी।
उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश भी दिया। फ्रेशर पार्टी में विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय के 33 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेकर कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें