फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू, मनाली, तेगबेहड़ में आज लगेगी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में सोमवार को 18 से 44 आयु वाले लोगों की कोरोना वैक्सीनेशन होगी। इसके लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू, सिविल अस्पताल मनाली व तेगूबेहड़ सहित कुल 14 सेंटर बनाए गए हैं। कोविन पोर्टल में स्लॉट बुक करने वाले ही सेंटर में वैक्सीन लगाने आ पाएंगे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीनेशन अभियान के लिए तैयारी पूरी कर दी हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र न्यूल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पतलीकूहल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किंजा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पलचान, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेखली, सिविल अस्पताल बंजार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंज, सिविल अस्पताल निरमंड, सिविल अस्पताल आनी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दलाश में भी वैक्सीन लगाई जानी है। जिले में पहले दिन वैक्सीनेशन का 96 फीसदी लक्ष्य पूरा हुआ था। दूसरी बार यह घटकर 91 फीसदी रह गया था। कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए स्लॉट बुकिंग में बाहरी राज्यों के लोग भी स्लॉट बुक कर रहे हैं। लेकिन वैक्सीन लगाने यहां नहीं पहुंच पा रहे हैं। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र ने कहा कि सोमवार को होने वाले कोरोना वैक्सीनेशन के लिए स्लॉट बुकिंग हो गई है। वैक्सीनेशन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें