फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान: नौ दिनों में आठ हजार विद्यार्थियों को लगाई वैक्सीन

Sat, 26 Mar 2022 03:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू में स्कूलों में कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए पंजीकरण करवाते छात्र-छात्राएं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

प्रदेश समेत जिला कुल्लू में भी 17 मार्च से 12 से 14 साल के विद्यार्थियों को वैक्सीन लगाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग कुल्लू ने एक माह में 21641 विद्यार्थियों को वैक्सीन प्रदान करने का लक्ष्य रखा है, लेकिन विभाग ने करीब नौ दिनों में ही आठ हजार विद्यार्थियाें को वैक्सीन लगा दी है। लक्ष्य को तय समय से पूर्व प्राप्त करने के लिए जिले के पांचों स्वास्थ्य खंडों में शिक्षा विभाग के साथ मिलकर वैक्सीन लगाई जा रही है। स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग मिलकर विद्यार्थियों का टीकाकरण कर रहे हैं।

विज्ञापन


वैक्सीनेशन के लिए छात्र एवं छात्राओं में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। विद्यार्थी परीक्षाएं होने के बावजूद वैक्सीन लगवाने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इसके अतिरिक्त अभिभावकों ने सरकार व स्वास्थ्य विभाग की इस मुहिम को सराहा है। अभिभावकों को कहना है कि वैक्सीन लगने से विद्यार्थी स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कहा कि बच्चे बिना डर और घबराहट के वैक्सीन लगवाने के लिए स्वयं को तैयार कर रहे हैं।

गौरतलब है कि शुक्रवार को जिले के 27 स्कूलों में वैक्सीनेशन केंद्र बनाए गए थे, जिसमें बच्चों को वैक्सीन लगाई गई। जिला मुख्यालय कुल्लू में स्थित नव ज्योति पब्लिक स्कूल में भी केंद्र बनाया गया था। निरीक्षण में पाया कि वैक्सीनेशन के लिए छात्रों में उत्साह है। स्कूल में प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर की व्यवस्था ही।
विज्ञापन


स्कूल में प्रवेश के बाद देखा गया कि वहां पर परीक्षाएं चल रही हैं। एक अलग कमरे में स्वास्थ्य कर्मी और आशा वर्कर विद्यार्थियों की वैक्सीनेशन के लिए पंजीकरण कर रहे हैं। बच्चे एक-एक कर पंजीकरण करवाकर वैक्सीन लगाकर परीक्षा देने जा रहे थे। परीक्षा केंद्रों में भी छात्रों की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। एक बेंच पर एक ही विद्यार्थी परीक्षा देने बैठा। उधर, इस संबंध में वैक्सीनेशन अभियान के प्रभारी डॉ. दोरजे अंगरूप ने कहा कि जिले में अब तक आठ हजार बच्चों को वैक्सीन लगाई गई है।

संक्रमण का खतरा होगा कम
पायल ने कहा कि वैक्सीन लगवाने से कोरोना संक्रमण का खतरा कम होगा। 15 साल से बड़े किशोरों, युवाओं और बुजुर्गों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाई गई है, जिससे कोरोना के मामले कम हुए है।

घबराने की नहीं जरूरत
सान्या ने कहा कि वैक्सीन से घबराने की आवश्यकता नहीं है। विद्यार्थी बिना डर के टीका लगवाने के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने स्कूल में पहला टीका लगवाया है। दूसरे बच्चों को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करेंगी।

बच्चों को टीका लगना था जरूरी
अभिभावक सानिया पांडे ने कहा कि बच्चों को वैक्सीन लगाना जरूरी था। किशोरों, युवाओं व बुजुर्गों को टीका लगाया गया है, लेकिन बच्चों को टीका न लगा होने कारण उनके संक्रमित होने का खतरा बना हुआ था।

 

स्कूलों में ही वैक्सीन सही फैसला
नव ज्योति पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य मोती लाल ने कहा कि विद्यार्थियों को स्कूल में ही वैक्सीन लगाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग का यह निर्णय छात्रों के लिए सही है। विद्यार्थी स्कूल में ही वैक्सीन लगाकर परीक्षा दे रहे हैं।
 

किस खंड में कितने वैक्सीनेशन केंद्र
स्वास्थ्य विभाग कुल्लू ने पांच चिकित्सा खंडों में 27 वैक्सीनेशन केंद्रों में शुक्रवार को बच्चों को वैक्सीन लगाई है। चिकित्सा खंड जरी में नौ स्कूलों में वैक्सीनेशन केंद्र बनाए गए थे। इसी प्रकार चिकित्सा खंड नग्गर चार, बंजार में सात, आनी में चार तथा निरमंड में तीन केंद्रों में विद्यार्थियों को वैक्सीन लगाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें