फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सरवरी में पैसों के लेन-देन को लेकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। पैसों के लेन-देन को लेकर सरवरी में सोमवार को बीच बाजार में हंगामा हुआ। एक महिला और पुरुष में आपस में खूब गालीगलौज हुआ। धक्कामुक्की भी हुई। बाजार में तमाशा देखने वालों का हुजूम लग गया। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो वायरल हुआ है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला रविवार दोपहर बाद का है। यहां एक पुरुष और महिला में पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बीच पुरुष अपने पैसे मांगने लगा तो महिला ने उसे पुलिस स्टेशन चलने की बात कही। वीडियो में नजर आने वाले पुरुष और महिला के बीच हाथापाई शुरू हो गई। हाथापाई और बहसबाजी को देखने के लिए लोग एकत्रित हो गए। काफी देर के बाद मामला शांत हुआ। पुरुष महिला से कौन से पैसे मांग रहा था, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें