फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बशकोला में मकान की ऊपरी मंजिल जलकर राख

Mon, 25 Dec 2023 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
बशकोला गांव में तीन मंजिला मकान में भड़की आग। -संवाद
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। जिले के पतलीकूहल के साथ लगते गांव बशकोला में चुनी लाल पुत्र हीरा लाल के तीन मंजिला मकान की ऊपरी मंजिल में आग लग गई।
विज्ञापन

इससे ऊपरी मंजिल में बने तीन कमरे और छत जलकर राख हो गई। यह आग रविवार रात करीब 11:40 बजे लगी। मकान में आग लगने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। साथ ही दमकल विभाग को सूचित किया। आग से करीब 15 लाख का नुकसान आंका गया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
बशकोला गांव में रात 11:40 बजे आग लगी। सूचना पर दमकल टीम मौके पर पहुंची। टीम ने ग्रामीणों की मदद से करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान की निचली दो मंजिलों में बने सात कमरों और साथ लगते चार कमरों वाले एक मकान को आग की भेंट चढ़ने से बचा लिया गया है। दमकल चौकी पतलीकूहल के प्रभारी राज कुमार शर्मा ने कहा कि रविवार की रात 11:40 पर बशकोला गांव में आग लगने की सूचना मिली। आग पर काबू पा लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें