फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-19 खंड स्तरीय छात्र खेल स्पर्धा आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू में कोरोना काल के दो साल बाद स्कूलों में खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू हो रही हैं। जिला मुख्यालय के साथ लगती खराहल घाटी की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खराहल में 23 जून से अंडर-19 खंड स्तरीय छात्र खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज होगा।
प्रतियोगिता में कुल्लू खंड-दो के 25 स्कूलों के करीब 350 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इसके हत खिलाड़ी कबड्डी, वॉलीबाल, बैडमिंटन और खोखो में दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार करेंगे। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता को लेकर शिक्षा विभाग व स्कूल ने तैयारियां पूरी कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल के प्रधानाचार्य हंसराज आचार्य ने कहा कि खराहल स्कूल में इस बार खंड स्तरीय छात्र प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी शामिल होंगे। खंड स्तर पर विजेता रहने वाले खिलाड़ियों को जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। कहा कि पढ़ाई के साथ खेल बहुत जरूरी है। इससे न केवल बच्चों का शारीरिक विकास होता है, बल्कि उन्हें खेलों के माध्यम से कई अन्य चीजें भी सीखने को मिलती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें