फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मेले में बिछुड़ गया दो साल का मासूम, देवलुओं ने मिलवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। ढालपुर की अस्थायी मार्केट में अपनी मां से बिछड़े दो साल के मासूम को देवलुओं ने उसकी मां से मिलवाया। दो साल का यह छोटा बच्चा ढालपुर में अपनी मां से बिछुड़ गया था। बच्चा रोते-राेते देवता बिजली महादेव के अस्थायी शिविर के पास पहुंचा। यहां पर देवलू अस्थायी शिविर के टेंट को उखाड़ रहे थे।
विज्ञापन

बिजली महादेव के देवलू किरन ठाकुर ने कहा कि बच्चा आधा घंटे से रो रहा था, उसके माता पिता के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क साधने की कोशिश की। ढालपुर की अस्थायी मार्केट में बच्चे के माता-पिता नहीं मिले। करीब एक घंटे के बाद वे इसके माता-पिता को तलाश करने में कामयाब हुए।
बिछड़े हुए अपने बच्चे को सकुशल देख मां की आंखों से आंसू निकल पड़े। मासूम को इसके माता-पिता को सौंप दिया गया। इस संबंध में एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन का कहना है कि मेले में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए लोगों को दशहरे के दौरान भी सलाह दी गई थी कि छोटे बच्चों को अकेला न छोड़े। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें