फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू में दिवाली की रात जले दो घर, लाखों का नुकसान

Mon, 13 Nov 2023 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
बंजार के पढारनी गांव में एक ढाई मंजिला मकान में लगी आग। आग में दस कमरें राख हो गए। 
विज्ञापन
बंजार/कुल्लू। जिले में दिवाली के दौरान तीन जगहों पर आग की घटनाओं मेंं लाखों का नुकसान हुआ है। बंजार की ग्राम पंचायत चकुरठा के पढ़ारनी गांव में दस कमरों का ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया। दूसरी घटना भेखली के कोठीसारी में पेश आई। यहां डेढ़ मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया वहीं, अखाड़ा बाजार में एक बाथरूम में आग लग गई। तीन जगहों पर करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बंजार के पढ़ारनी गांव में रविवार रात करीब 1:45 बजे शेर सिंह के दस कमरों के मकान में आग लग गई। आग की लपटों को पड़ोसियों ने देखा तो शोर मचाकर लोगों को जगाया। एकत्रित लोग आग बुझाने में जुट गए। देखते ही देखते घर जलकर राख हो गया। मकान मालिक शेर सिंह परिवार के साथ अपने दोघरे शाहधारला में था, मगर घर के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
गांव सड़क से दूर होने से ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग को सूचना भी नहीं दी। तहसीलदार बंजार रमेश कुमार ने बताया कि आग की घटना में प्रभावित परिवार को 10,000 रुपये की फौरी राहत राशि दी गई है। कहा कि आग से लगभग 15 लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पटवारी से नुकसान की पूरी रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन

दूसरी घटना कुल्लू थाना के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोठीसारी के धरमोट गांव में हुई। डेहरी देवी का डेढ़ मंजिला पुराना घर जल गया। घटना में सारा सामान जलकर राख हो गया। करीब पांच लाख रुपये का नुकसान का अनुमान है। इसके अलावा कुल्लू के अखाड़ा बाजार में हरीश कुमार के घर के बाथरूम में पटाखे के कारण आग लग गई।
इसे अग्निशमन विभाग कुल्लू की टीम ने बुझा दिया। इसमें करीब 20,000 रुपये का नुकसान का अनुमान है। सहायक आयुक्त शशिपाल नेगी ने कहा कि प्रभावित परिवारों की नियमावली के तहत हरसंभव मदद की जाएगी। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा कि बंजार और कोठीसारी में घरों में लगी आग का पता लगाया जा रह है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें