फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आपदा के जख्मों पर दो करोड़ से लगेगा मरहम

Sat, 12 Jul 2025 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
आपदा प्रभावित बंजार विधानसभा क्षेत्र के विकास पर खर्च की जाएगी राशि
विज्ञापन

19 से अधिक सड़कों की मरम्मत और बहाली पर खर्च होगा धन
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार/कुल्लू। आपदा प्रभावित बंजार विधानसभा क्षेत्र को लोक निर्माण विभाग मंत्रालय ने दो करोड़ रुपये की राशि जारी की है। इससे सड़कों की मरम्मत होगी। क्षेत्र में 25 जून को आई आपदा से काफी नुकसान हुआ है।
अब आपदा से मिले जख्मों पर मरहम लगाने के लिए लोक निर्माण विभाग के मंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों के लिए धनराशि जारी की है। उन्होंने आपदा प्रभावित विधानसभा क्षेत्रों में हर विस क्षेत्र को दो करोड़ रुपये की राशि जारी करने की घोषणा की है। अन्य विधानसभा क्षेत्रों में हर क्षेत्र को 50 लाख की राशि देने की बात कही है। ऐसे में आपदा प्रभावित बंजार विस क्षेत्र को दो करोड़ रुपये की राशि दी जा रही है। इससे प्रभावित हुईं सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बंजार विधानसभा क्षेत्र में 19 सड़कों को नुकसान पहुंचा है। इससे क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, अधिकतर सड़कों को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है। अभी भी आधा दर्जन के करीब सड़कें ऐसी हैं, जिन्हें बहाल करने का कार्य जारी है। अब मंत्री विक्रमादित्य सिंह की ओर से दो करोड़ रुपये जारी करने से सड़क बहाली का कार्य रफ्तार पकड़ेगा।

यह नुकसान हुआ है बंजार विस क्षेत्र में
बंजार विधानसभा क्षेत्र में पिछले दिनों आई आपदा से 19 सड़कों को नुकसान पहुंचा है। तीन लोग भी बाढ़ में बह गए हैं। पांच घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। एक गोशाला, एक दुकान, दो वाहन और 12 भेड़-बकरियों सहित 13 अन्य मवेशी बह गए हैं। इतना ही नहीं, 33 पानी की योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन


आपदा के समय सामान्य तौर पर हर विधानसभा को 50-50 लाख रुपये और आपदा प्रभावित विधानसभा क्षेत्र को 2-2 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इससे प्रभावित हुईं सड़कों को सुचारू करने में आसानी होगी। - विक्रमादित्य सिंह, मंत्री, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें