फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान से मारपीट मामले में मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। काईस पंचायत के पूर्व प्रधान दंपती पर हुए जानलेवा हमले में आखिरकार पुलिस ने शुक्रवार को मुख्य आरोपी सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पर मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार दबाव बन गया गया था।
विज्ञापन

हालांकि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अंडरग्राउंड हो गए थे। लेकिन पुलिस की टीमें आरोपियों की धर पकड़ के लिए जगह-जगह छापा मार रही थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि मुख्य आरोपी व उसका साथी थरमाण के जंगल में छिपेे हुए हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने यहां पर दबिश दी और दोनों को दबोच लिया। दोनों को पकड़कर पुलिस थाना कुल्लू लाया गया है। अब मामले में नामजद सभी पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है। पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा था। लेकिन मुुख्य आरोपी व उसका साथी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे थे, जिन्हें अब पकड़ा है। हालांकि पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है। पुलिस की छानबीन में यह पाया गया है कि वारदात को अंजाम देने से पहले सभी आरोपी छरूडू में चल रहे एक रेस्तरां में बैठे थे। इसकी सीसीटीवी फुटेज हासिल की है। फुटेज के आधार पर जल्द ही और खुलासा हो सकता है। सीसीटीवी फुटेज में कुछ और लोगों के शामिल होने की संभावना भी बताई जा रही है। उधर, गुरदेव शर्मा ने कहा कि मुख्य आरोपी सिद्धि सिंह उर्फ सिद्धू निवासी ग्राहण, तहसील न्योली, तहसील व जिला कुल्लू और खीमी राम उर्फ केवलू निवासी ग्रीन पीस सेऊबाग, तहसील व जिला कुल्लू को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से पूछताछ चल रही है।
तीन आरोपी पांच दिन की पुलिस रिमांड पर
पुलिस की ओर से वीरवार को पकड़े गए तीन आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। न्यायालय ने तीनों आरोपियों को पांच दिनों तक पुलिस रिमांड पर भेजने का फैसला सुनाया है। आरोपी अब एक सितंबर तक पुलिस रिमांड पर रहेंगे। साथ ही शुक्रवार को पकड़े गए दोनों आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान की हालत नाजुक, पीजीआई रेफर
हमले में घायल हुए काईस पंचायत के पूर्व प्रधान की हालत बहुत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों ने उनको पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। पूर्व में प्रधान रही महिला का मेडिकल कॉलेज नेरचौक में ही उपचार चल रहा है। मामला सोशल मीडिया पर भी खूब छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें