फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नग्गर के अरछंडी गांव में ढाई मंजिला मकान राख, तीन परिवार हुए बेघर

विज्ञापन
नग्गर के अरछंडी गांव में धू धू कर जलता ढाई मंजिला मकान। स्रोत : जागरूक पाठक - फोटो : नग्गर के अरछंडी गांव में धू धू कर जलता ढाई मंजिला मकान। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
नग्गर (कुल्लू)। दिवाली की रात जब पूरा क्षेत्र दीपों की रोशनी और आतिशबाजी से जगमगा रहा था, उसी दौरान नग्गर के अरछंडी गांव में आग ने तीन परिवारों का आशियाना उजाड़ दिया। रविवार देर रात करीब 1:35 बजे एक अढ़ाई मंजिला रिहायशी मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और मकान के करीब 20 कमरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठतीं देख गांव में अफरातफरी मच गई। इस अग्निकांड में दो सगे भाइयों विपिनेंद्र और विक्रांत तथा उनकी बहन विनीता का मकान आग की भेंट चढ़ गया। मकान जलने से लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम दो वाहनों के साथ मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की लपटें आसपास के मकानों तक पहुंचने का भी खतरा था, लेकिन दमकल विभाग की मुस्तैदी से आसपास की करीब 75 लाख रुपये की संपत्ति को जलने से बचा लिया गया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जिला अग्निशमन विभाग के प्रभारी प्रेम भारद्वाज ने बताया कि रविवार देर रात करीब 1:35 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही विभाग की टीम दो वाहनों के साथ घटनास्थल पर रवाना हुई। विभाग के 10 कर्मचारियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने का काम किया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें