फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू में कोरोना दो मामले मामले सक्रिय

विज्ञापन
कुल्लू में स्कूलों में वैक्सीन की डोज लगवाते स्कूली छात्र।-संवाद - फोटो : Kullu
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू में कोरोना के मामले अब बढ़कर दो हो गए हैं। चार दिनों के बाद मंगलवार को कोरोना का एक और नया मामला सामने आया है। कुल्लू में सोलह अप्रैल से दोबारा कोरोना ने दस्तक दी है।
विज्ञापन

हालांकि कुल्लू इससे पहले दस दिनों तक कोरोना मुक्त रहा। इसके बाद कोरोना के मामले आने फिर शुरू हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात बरतते हुए कोरोना मुुक्त होने के बाद भी सैंपलिंग अभियान को बंद नहीं किया है। संक्रमण के खतरे को देखते हुए सैंपलिंग अभियान जारी रखा गया है। विभाग ने मंगलवार को स्वास्थ्य खंड जरी, नग्गर, आनी, निरमंड और बंजार में 63 लोगों के सैंपल लिए थे, जिनमें से एक पॉजिटिव तथा 62 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव रही है। जिले में अब तक 11,964 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें 11, 798 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। गौर रहे कि 164 संक्रमितों की कोरोना के कारण मौत भी हुई है। उधर, इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र शर्मा ने कहा कि कुल्लू में कोरोना का नया मामला आया है। उन्होंने लोगों से कोरोना नियमों का पालन करने की अपील की है। कहा कि अभी भी कोरोना का खतरा बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें