पुलिस लाइन केलांग में बलिदानी पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते पुलिस कर्मी।
कुल्लू/केलांग। जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति पुलिस ने सोमवार को पुलिस बलिदानी दिवस मनाया। पुलिस लाइन कुल्लू में पुलिस अधीक्षक डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन के नेतृत्व में बलिदानी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव चौहान और पुलिस उपअधीक्षक राजेश कुमार उपस्थित रहे। केलांग में भी पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक केलांग मयंक चौधरी ने उन बहादुर पुलिस जवानों को याद कर श्रद्धांजलि दी। एसपी ने कहा कि उन सभी पुलिस अधिकारियों को भी सलाम करते हैं जो दिन-रात हमारी सुरक्षा में सतर्क रहते हैं। इस दौरान डीएसपी केलांग राज कुमार भी मौजूद रहे। संवाद